फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uppsc News: कई अहम बदलावों के साथ पीसीएस मेंस आज से

Mon, 21 Sep 2020 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

कई बदलावों के साथ पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 15 केंद्रों में कुल 6119 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शमिल होंगे। इस बार प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा अयोग (यूपीपीएससी) अब मुख्य परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले तीन की जगह दो गुना अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कराएगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कराया गया था, जबकि इससे पहले 18 गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में पास होते थे। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा का पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा जैसा होगा, जिसे पीसीएस-2018 से लागू किया जा चुका है।

UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 22 सितंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी एवं दूसरी पाली में निबंध, 23 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्रपत्र एवं दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्रपत्र, 24 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्रपत्र एवं दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्रपत्र की परीक्षा होगी। आखिरी दिन 26 सितंबर को दोनों पालियों में वैकल्पिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रयागराज के छह केंद्रों में 2232, लखनऊ के पांच केंद्रों में 2311 और गाजियाबाद के चार केंद्रों में 1576 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

UPPSC
इससे पूर्व पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 19 जिलों के 1166 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 544664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 318624 अभ्यर्थी उपस्थित और 226040 अनुपस्थित थे। मंगलवार को मुख्य परीक्षा कई बदलावों के साथ होगी। इस बार रक्षा अध्ययन और समाजकार्य समेत कुल पांच विषयों को मुख्य परीक्षा से बाहर कर दिया गया है, जबकि सर्वाधिक अभ्यर्थी रक्षा अध्ययन और समाजकार्य को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुनते थे। जो अभ्यर्थी अब तक इन्हीं विषयों से पीसीएस परीक्षा दे रहे थे और पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें इस बार नया विषया चुनना होगा और उनके लिए आगे की राह ज्यादा कठिन होगी।

474 पदों पर होनी है भर्ती

पीसीएस-2019 के तहत कुल 474 पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि विज्ञापन 309 पदों के लिए जारी किया गया था। इनमें 300 पद सामान्य चयन और नौ पद विशेष चयन के थे। प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बाद आयोग को नायब तहसीलदार के 165 पदों का अधियाचन मिल गया गया और पीसीएस के कुल पदों की संख्या बढक़र 474 हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें