फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट, पथराव, फायरिंग में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

जार्जटाउन थाने के तुलाराम बाग में सोमवार की रात की घटना
दो पक्षों में होली जलने के बाद हुआ था बवाल, दो लोग घायल
प्रयागराज। जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के तुलारामबाग में सोमवार को हुए बवाल में पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही उनके पास से तीन अदद पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपियों ने होलिका दहन के दौरान मारपीट, पथरबाजी और हवाई फायरिंग की थी। घटना में दो लोग घायल हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में न्यू बस्ती सोहबतियाबाग (नेता चौराहा) के आशुतोष श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण बहादुर, अल्लापुर निवासी कपिल दूबे, तुलारामबाग के अभिषेक यादव पुत्र बड़कू, तुलारामबाग के ही हिमांशु सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर, तुलारामबाग के अनिषेक उर्फ छोटकू यादव पुत्र चंद्रमा प्रसाद यादव का नाम शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार को जॉर्ज टाउन के तुलाराम बाघ मोहल्ले में राहुल सोनकर दोपहर में एक युवक के घर आरओ का पानी लेकर गया था
लौटते वक्त मोहल्ले के ही अभिषेक को उसकी गाड़ी से टक्कर लग गई। इस पर वह उसे भला बुरा कहने लगा। शोरगुल सुनकर राहुल के परिवार वाले भी पहुंच गए। हालांकि बात बढ़ती इससे पहले ही वहां मौजूद मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। रात 11 बजे के करीब दो बार में हुई घटना को लेकर ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए जिसमें पहले तो दोनों के बीच नोकझोंक हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद वहां पत्थर भी चले जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। आनन फानन में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव जॉर्ज टाउन कर्नलगंज शिवकुटी की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे हालांकि घटना में राहुल के पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से बच्चा यादव चोटिल हुआ जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें