ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने को पार्टी नेताओं ने होली का उपहार बताया है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपाइयों ने कीडगंज कार्यालय में शाम को बैठक की। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य सभा सदस्य का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई गई।
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कहा गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े जनाधार वाले नेता ने कांग्रेस में चल रही तानाशाही से ऊब कर कुशल संगठन शिल्पी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करते ही भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट देकर सबका सम्मान और सबका विश्वास वाले प्रतिबद्धता को निभाया है।
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि ज्योतिराज सिंधिया ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए सीएए का समर्थन कर अपने राष्ट्रवादी होने का संकेत कुछ दिन पूर्व ही दे दिया था। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हम सभी कार्यकर्ता उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं।
यह भी कहा कि सिंधिया ने भाजपा सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को होली का उपहार दिया है। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रमेश पासी, रवि केसरवानी, बृजेश मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, राजू पाठक, प्रमोद जायसवाल, अनिल केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, आयुष अग्रहरी, विवेक अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।