फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटलेट्स चाहिए तो करिए काल : जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नंबर

Sun, 24 Oct 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
blood
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने पर अगर किसी मरीज की हालत गंभीर होती है और उसे प्लेटलेट्स की आवश्यकता है तो इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। रविवार को कमिश्नर की अगुवाई में डेंगू की रोकथाम के लिए हुए बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने इन नंबरों को जारी किया है। इसमें एसआएन  चिकित्सालय 9450868764, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन 8004295642 और कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम का 0532-2641577, 2641578 है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि डेंगू की जांच के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयालोजी विभाग में व्यवस्था की गई है। एलाइजा जांच के लिए दो सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। कमिश्नर ने डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए बेहतर इंतजाम करने, डेंगू के हॉटस्पाट वाले इलाकों के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा, पायरेथ्रम, मिट्टी के तेल का छिड़काव करने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने बताया कि डेंगू के मरीज एसआरएन चिकित्सालय, बेली ब्लड बैंक, कॉल्विन चिकित्सालय, आर्मी चिकित्सालय, एएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक, प्रयागराज चैरिटेबुल ब्लड सेंटर टैगोर टाउन, यूनाइटेड मेडिसिटी से प्लेटलेट्स प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें