जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स आपको ठीक न लगे तो आप शहर के होटलों में भी क्वारंटीन हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे ही कुछ होटलों की सूची जारी की है। यहां पर लोग पेड क्वारंटीन हो सकते हैं।
सीएमओ की ओर से जारी सूचनानुसार पेड क्वारंटीन की व्यवस्था न्यू शांती होटल, कामधेनु इन, फेब होटल, होटल अमित एवं होटल अर्पित में बनाई गई है। सीएमओ ने कहा कि इन होटलों के अलावा मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करने वाले अन्य होटलों में भी क्वारंटीन हो सकते हैं। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय में देनी होगी। बिना सूचना दिए होटलों में क्वारंटीन नहीं हुआ जा सकता है। ऐसे करने पर मेडिकल प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।