फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें खुलीं तो खोमचे पर रोक क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों को खोलने का आदेश देकर सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है। शराब की दुकानें खुलीं तो गरीबों के खोमचे लगाने पर रोक क्यों लगी है। सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति और नागरिक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसे नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाला आदेश बताया। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लॉक डाउन में खोमचे लगाने वालों के साथ नाई, जूता चप्पल रिपेयरिंग, साइकिल-बाइक रिपेयरिंग और पंक्चर समेत अन्य छोटे कारोबारियों को भी व्यापार करने की इजाजत दी जाए। इस संबंध में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शराब की दुकानों पर लगी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। कई स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे अपराध बढ़ने की भी आशंका है। इस मौके पर संयोजक शिव सेवक सिंह, पार्षद कमलेश सिंह, अशोक सिंह, आनंद घिल्डियाल, अजय यादव, चंद्र प्रकाश गंगा आदि ने गरीबों को खोमचे और दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें