फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Exam : आईसीएसई बारहवीं की परीक्षा निरस्त, छात्रों को गेट से ही वापस भेजा, अब 21 मार्च हो गी परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएससी) की 12वीं की परीक्षा सोमवार को निरस्त कर दी गई। परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे छात्रों को गेट पर ही रोक दिया गया और उनको वापस घर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंचे बच्चों को परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएससी) की 12वीं की परीक्षा सोमवार को निरस्त कर दी गई। परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे छात्रों को गेट पर ही रोक दिया गया और उनको वापस घर जाने के लिए कहा गया। परीक्षा को निरस्त करने से संबंधित जानकारी सूचना पट पर भी चस्पा कर दिया गया। परीक्षा निरस्त होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों में चर्चा है कि पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा होनी थी। छात्र जब परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो पता चला कि पेपर निरस्त कर दिया गया है। बच्चों को स्कूल गेट के भीतर भी प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें वापस घर भेज दिया गया। परीक्षा निरस्त होने की जानकारी सूचना पट पर चस्पा कर दी गई। कुछ ही देर में बोर्ड ने नोटिस जारी करके परीक्षा को रिशेड्यूल कर दिया है। अब  रसायन विज्ञान की परीक्षा 21 मार्च को दोपहर दो बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें