फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला पति को, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
भगौतीपुर गांव के गौरव विश्वकर्मा का शव गंगा से तो नहीं बरामद हो पाया लेकिन पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी और प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गौरव की हत्या कर उसका शव कोखराज पुल से गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन महीना भर पुराना मामला होने के कारण अब तक शव नहीं ढूंढ पाई। पुलिस ने वह बोलरो गाड़ी भी बरामद कर ली है जिसमें लादकर गौरव के शव को कोखराज पुल तक ले जाया गया था।
विज्ञापन


  भगवतीपुर गांव का रहने वाले फर्नीचर मिस्त्री गौरव विश्वकर्मा उर्फ दीपक पिछले 18 जनवरी से लापता था। उसकी पत्नी ने 27 जनवरी को नवाबगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने देखा कि गांव का रहने वाला दिनेश सरोज गौरव के घर में घुसा है। ग्रामीणों ने बाहर से कुंडी बंद कर पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस जब अंदर गई तो दिनेश रजाई गद्दे के बक्से में छिपा था। उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि गौरव की तो 18 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। उसने बताया कि शव को कोखराज में पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस इसके बाद शव की खोजबीन करती रही। दिनेश ने बताया था कि गौरव की पत्नी के साथ उसके संबंध थे। यह बात गौरव को पता चल गई थी। उसने अपनी पत्नी को खूब मारा पीटा था। इसके बाद उसकी पत्नी ने कहा था कि गौरव को रास्ते से हटाए बिना हम कभी नहीं मिल सकते। घटना वाली रात पत्नी ने चुपके से दरवाजा खोल दिया था।
विज्ञापन


दिनेश और उसके साथी अमर पाल सिंह ने अंदर जाकर गला बादकर गौरव की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को बोलेरो में लादकर कोखराज पुल से गंगा में फेंक दिया। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि पुल से करीब दो किलोमीटर की रेंज में नदी में खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। गौरव की मां की तहरीर पर दिनेश, अमर पाल और बहु रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें