फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस के होटल में चल रही थी हुक्का पार्टी, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
hukka bar
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास स्थित सम्राट होटल में शुक्रवार की रात हुक्का पार्टी चल रही थी। सूचना पर क्राइम ब्रांच और सिविल लाइंस पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

  पुलिस को शुक्रवार की रात किसी ने सूचना दी कि सम्राट होटल के दूसरे तल पर हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ वहां छापा मारा। वहां तमाम लोग हुक्का पी रहे थे।

सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा था। पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। होटल मालिक राहुल गोस्वामी, रिसेप्शन मैनेजर अभिषेक शर्मा, रेस्टोरेंट मैनेजर सुधांशु मिश्रा और होटल मैनेजर रोहित कृष्णा के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू अधिनियम, महामारी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि हुक्का बार नहीं चलाया जा सकता। इसके बाद भी वहां पार्टी दी गई थी। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। कई लोग एक ही हुक्के का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

 

वकील ने चार के खिलाफ लिखाई हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

करेली के रहने वाले अधिवक्ता उंस अहमद सिद्दीकी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। करेली निवासी अधिवक्ता उंस अहमद अपने दोस्त सिकेफ के साथ एक गैरज गए थे। वहीं पर उन पर हमला किया गया। उंस अहमद का आरोप था कि हमलावरों ने उन पर फायरिंग भी की लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद तमंचे की बट और लात घूसों से पीटकर बेहोश कर दिया। उंस अहमद की तहरीर पर अदील, वकास उस्मानी, फहद अलीम और आसिफ के साथ 6-7 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें