फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हनी ट्रैप का शिकार हुए अधिवक्ता, वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल किया

Wed, 02 Feb 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतरसुइया इलाके में रहने वाले अधिवक्ता उत्सव सिंह को 23 जनवरी की रात फेसबुक पर एक लड़की की आईडी से वीडियो कॉल किया गया। युवती ने उनके बारे में जानकारी ली और दोस्ती की बात कही। इसके कुछ देर बाद फिर वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकतें करने लगी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर अधिवक्ता उत्सव सिंह हनी ट्रैप का शिकार हो गए। 23 जनवरी की रात एक युवती ने फेसबुक पर उन्हें वीडियो कॉल किया। कुछ देर बातचीत के बाद युवती ने अश्लील वीडियो चला दिया। इसी वीडियो को एडिट कर उन्हें भेजा गया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

विज्ञापन



उन्होंने अपना फेसबुक एकाउंट डीएक्टीवेट किया तो जालसाजों ने सीबीआई अफसर बनकर फोन किया फिर पैसों की मांग की। अधिवक्ता ने अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


अतरसुइया इलाके में रहने वाले अधिवक्ता उत्सव सिंह को 23 जनवरी की रात फेसबुक पर एक लड़की की आईडी से वीडियो कॉल किया गया। युवती ने उनके बारे में जानकारी ली और दोस्ती की बात कही। इसके कुछ देर बाद फिर वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकतें करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सीबीआई अफसर बनकर किया फोन
उत्सव ने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद युवती ने कई बार कॉल की लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। अगले दिन उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो भेजकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। पैसे भी मांगे गए। उत्सव ने अपना फेसबुक एकाउंट डीएक्टीवेट कर दिया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया।


अगले दिन व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बताया। कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो बहुत बदनामी होगी। वह लड़की को पैसे दे दें। उत्सव इस कॉल के बाद काफी परेशान हो गए। उन्होंने अपने साथियों से बात करने के बाद अतरसुइया थाने में 31 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें