फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी, आयुर्वेदिक में युवाओं का रुझान कम

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Medical Lab
विज्ञापन
इलाहाबाद। एलोपैथी के इतर होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विधा चाहे जितनी एडवांस हो गई हो, लेकिन इन विधाओं में पढ़ाई करने वाले युवाओं का रुझान अभी कम ही है। इसका असर 25 सितंबर को होने जा रही यूपीसीपीएटी-2016 में देखा जा सकता है। इस परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन आवेदन सिर्फ 16664 ने ही किया। पिछले वर्षों में जब एलोपैथिक मेडिकल कॉलेजों के साथ इन विधाओं के कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीपीएमटी आयोजित होती थी तो उसमें ढाई लाख छात्र आवेदन करते थे। 
विज्ञापन

शासन ने पहली बार हो रही यूपीसीपीएटी-2016 को कराने की जिम्मेदारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय को सौंपी है। विवि प्रशासन का अनुमान था कि कि इस प्रवेश परीक्षा में एक लाख आवेदन तो आएंगे ही लेकिन उसके अनुमानों को झटका लगा। प्रदेश के होम्योपैथिक के सात, आयुर्वेदिक के आठ और यूनानी के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अनुमान से सिर्फ 16.50 फीसदी ही आवेदन आए। अभ्यर्थियों की संख्या कम देखते हुए काशी विद्यापीठ प्रशासन ने प्रदेश में केवल चार जिलों बरेली, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में 34 सेंटर बनाए हैं। इलाहाबाद और गोरखपुर में आवेदकों की कम संख्या कम देखते हुए यहां सेंटर नहीं बनाए गए हैं। इन दोनों जिलों के अभ्यर्थियों के लिए बनारस में ही सेंटर बनाया गया है।  रजिस्ट्रार डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इन दोनों जिलों के अभ्यर्थी वाराणसी में परीक्षा देंगे। 

वेबसाइट से डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपीसीपीएमटी-2016 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र  upcpat-2016.org और mgkvp.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी इन दोनों वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें