बगरहा डीहा में रात्रि कालीन बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हाईटेक इलेवन ने सोनू इलेवन चपरतला को शिकस्त दी। मंगलवार की रात हुए फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
हाईटेक सिटी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सोनू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन बनाए। जिसे हाईटेक सिटी इलेवन ने 7.3 ओवर में हासिल कर लिया।
विजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी दी गई। वहीं, उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 33,333 रुपये दिए गए। मैन ऑफ द मैच नंदन यादव और मैन ऑफ सीरीज मो. हसन रहे।
हाईटेक सिटी इलेवन के कप्तान हिमांशु पांडेय व सोनू इलेवन टीम के कप्तान विपिन मिश्र को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरित समारोह में केएस तिवारी, अमित मिश्र व सुमित मिश्र व जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के आयोजक केएस तिवारी ने सभी खिलाड़ियों का अभार जताया। अंपायरिंग मो. सैफी व राजू पटेल ने की। कॉमेंटेटर प्रदीप मिश्र, मनु सिंह, संतोष यादव रहे। व्यवस्थापक दीपू मिश्र, कामेश द्विवेदी, विजय तिवारी रहे। इस मौके पर देवी शंकर तिवारी, एसपी मिश्र, अजय द्विवेदी, सचिन तिवारी, आकाश तिवारी, विकास तिवारी, अंबुज ओझा मौजूद रहे।