इलाके में डीजल-पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा है। कुछ पंपों पर बाइक में 100 रुपये और कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। समिति मात्रा में तेल मिलने से लोग परेशान हैं।
भीषण गर्मी में पेट्रोल न मिलने से लोग की हालत खराब हैं। मऊआइमा के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से सप्लाई कम आ रही है। जंग की अफवाह के चलते कंपनी ने स्टॉक सीमित कर दिया है। जो स्टॉक है, उसे सभी ग्राहकों में बांटने के लिए लिमिट लगानी पड़ी।
बाइक में 100 रुपये और कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। डीजल की किल्लत से खेतों में चलने वाले पंपिंग सेट और ट्रैक्टर से होने वाले काम प्रभावित हैं। धान की रोपाई का सीजन शुरू होने की कगार पर है। डीजल न मिलने से किसान भी परेशान हैं। वहीं, गोहरी में नो फ्यूल का बोर्ड लगा था। इस दौरान दर्जनों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वह तेल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
बाइक सवार रामसजीवन ने कहा कि तीन पंप घूम आया, कहीं तेल नहीं मिला। चौथे पंप पर 100 रुपये का तेल मिला। इतनी गर्मी में बाइक घसीटना मुश्किल है। वहीं लोग पेट्रोल-डीजल की किल्लत की जानकारी होने पर टंकी फुल कराने में जुट गए।