भगवान श्रीकृष्ण विराजमान के नाम 13.45 एकड़ जमीन है
मामले के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर भगवान श्री कृष्ण विराजमान व अन्य बनाम सुन्नी वक्फ बोर्ड का वाद मथुरा जिला अदालत में चल रहा है। भगवान कृष्ण के भक्त मनीष यादव ने भी एक वाद मथुरा सिविल कोर्ट में दाखिल कर कहा है कि भगवान श्री कृष्ण विराजमान के नाम 13.47 एकड़ जमीन है।
कहा गया कि इस जमीन के कुछ हिस्से को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने एक कथित समझौता, जो 1967 में हुआ, उसके आधार पर कब्जा कर लिया है। याची के अधिवक्ता हर्षित गुप्ता ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को कब्जा किए हुए हिस्से से हटाने की मांग की गई है। इसको लेकर एक अर्जी सिविल जज सीनियर डिवीजन मथुरा के समक्ष दाखिल की गई है। कहा गया है कि 1967 में सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा कथित समझौता गलत है। इसे खत्म किया जाना चाहिए।