फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को 17 साल से पेंशन भुगतान न करने पर हाईकोर्ट सख्त

Sat, 23 Jan 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता को 17 वर्षों से पेंशन का भुगतान न करने और दौड़ाने पर हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा है क्यों न जिम्मेदार अफसरों की जवाब देही तय की जाए। कोर्ट ने बिजली विभाग के अधिवक्ता बालेश्वर चतुर्वेदी से 18 फरवरी तक जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने दिया है। याची अधिवक्ता का कहना है कि वह 31 दिसंबर 2004को सेवानिवृत्त हुआ। उसे बकाया वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। 2016 में प्रोविजनल पेंशन दी गई किन्तु तीन साल में ही 2019 में बंद कर दी गई। याची तब से  बिजली विभाग के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें