फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में पूर्व सैनिकों की नियुक्ति पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, 18 को होगी सुनवाई

Fri, 15 Oct 2021 07:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा कि दस्तावेजों का सत्यापन किया गया या अधिकारी के कहने पर नियुक्ति की गई। उच्च न्यायालय ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2016 में खाली पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका पर सरकार से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती-2016 मे खाली पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने स्पस्ट करने को कहा है कि क्या पूर्व सैनिकों का चयन किया गया है। यदि हां तो क्या दस्तावेज सत्यापन के बाद चयन हुआ है या अधिकारी के कहने पर दस्तावेज सत्यापन किए बगैर नियुक्ति की गई है। याचिका की सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने कौशांबी के अंकुर सिंह की याचिका पर दिया है। याची का कहना था कि पूर्व सैनिकों के 186 पदों पर नियुक्ति रोक ली गई थी। 116 पद शैक्षिक योग्यता सत्यापन आदि कारणों से रोके गए। इसके अलावा लगभग 500 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन ही नहीं किया। कुल 3133 पद विज्ञापित किए गए थे। काफी पद खाली पड़े हैं। मेरिट से नीचे के अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विचार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें