फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: लोन, ईनाम का लालच देकर ठगी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस

Tue, 06 Jul 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डीजीपी को निर्देश, सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सकुर्लर जारी करें
विज्ञापन
allahabad highcourt - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भोले-भाले लोगों को लोन, तरह-तरह के ईनाम जीतने, लकी ड्रा या टीवी शो अवार्ड आदि के नाम पर ठगने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों के जेब से पैसा निकालने वाले ठगों पर कार्रवाई के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। कोर्ट ने डीजीपी यूपी को निर्देश दिया है कि वह सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सकुर्लर जारी निर्देशित करें कि वह ऐसे ठगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। ठगी के आरोपी कुलदीप की जमानत अर्जी खारिज करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने दिया है। 

विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक इस मामले के आरोपी सुनील कुमार ने खुद को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता के पुत्र शुभम कुमार को खुद का बिजनेस करने के लिए दस लाख रुपये के लोन का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उसे एक लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। शुभम ने रकम जमा कर दी। इसके बाद आरोपी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस सदमे में शुभम ने खुदकुशी कर ली। 


याची का कहना था कि उसने मृतक को नहीं ठगा था। उसे मुख्य आरोपी के साथ यात्रा करते पकड़े जाने के कारण इस मामले में फंसा दिया गया। सरकारी वकील का कहना था कि आरोपीगण का संगठित गिरोह है जो मासूम लोगों को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से अपने जाल में फंसाकर शिकार बनाते हैं। उनकी मेहनत की कमाई धोखाधड़ी करके ले लेते हैं। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस प्रकार से संगठित गिरोह बनाकर लोगों को ठग रहे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें