मामला इटावा का है। पेशे से वकील याची इटावा निवासी ने पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा परिवाद दाखिल कर उन्हें तलब करने की मांग की थी। इस मांग को पहले इटावा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और फिर अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 18 मार्च को खारिज कर दिया था। याची ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हलफनामे में याची और उसके भाइयों के आपराधिक इतिहास का खुलासा किया गया। हलफनामे में यह भी बताया गया कि याची के पांच भाई गंभीर अपराधों में नामजद हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, गोहत्या, जुआ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट व पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वहीं, इटावा कोतवाली के इंस्पेक्टर के हलफनामे से खुलासा हुआ कि याची अधिवक्ता भी तीन आपराधिक मामलों में आरोपी है। इस तथ्य को याची ने भी पूरक हलफनामे दाखिल कर स्वीकार किया है।
कानून का शासन केवल कानून की किताबों से नहीं, बल्कि न्यायपालिका की निष्पक्षता में जनता के विश्वास से चलता है। - इलाहाबाद हाईकोर्ट