फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : घर में आग लगने से गृहस्वामी की दम घुटने से मौत, पत्नी व बेटी भी झुलसीं, चार गाड़ियां जलकर राख

Wed, 03 Dec 2025 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Fire News : कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में आग लगने से गृहस्वामी की झुलसकर और दम घुटने से मौत हो गई। आग की लपटों से घिरी पत्नी और सात साल की बच्ची को बचाने के लिए 38 वर्षीय ऋत्विक कमरे में घुस गए। दोनों को तो बचा लिया लेकिन खुद लपटों में घिर गए और उनकी मौत हो गई। आग से घर में रखी चार गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन
राजापुर स्थित गंगा नगर में घर में लगी आग एक की मौत के बाद बाहर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर स्थित गंगानगर की गली नंबर 12 में शॉट सर्किट के कारण बुधवार तड़के दो मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें झुलसकर अजय आनंद उर्फ रितिक (37) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी वंदना (32) व पुत्री श्रेया (7) व चार माह का भतीजा अयान गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, परिवार के अन्य बाहर निकलकर और पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


नगर निगम के सफाईकर्मी रह चुके स्वर्गीय पन्नालाल का राजापुर में गंगानगर की गली नंबर 12 में दो मंजिला मकान है। इसमें शकुंतला देवी और उनके चार बेटे विजय, आनंद, अजय आनंद उर्फ रितिक व अनूप अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को परिवार को शादी समारोह से लौटने के बाद अपने-अपने कमरों में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे अचानक मकान के भूतल कमरे में लगे बिजली मीटर के पास एमसीवी में आग लग गई। थोड़ी देर में ही पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। गली से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाया।

आसपास के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। मकान के कमरों के अंदर तक धुआं फैल जाने से चार भाइयों का 15 सदस्यी परिवार फंस गया। पड़ोसियों ने भूतल में किचन की खिड़की तोड़ कर छत के रास्ते किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकला गया। इस दौरान दम घुटने से झुलसे घायल अजय उनकी पत्नी वंदना और बेटी श्रेया और छोटे भाई अनूप के चार माह के बेटे अयान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि वंदना और श्रेया की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अयान की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


राजापुर में आग लगने के बाद सारा सामान जलकर राख हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
पड़ोसियों ने आग बुझाने का किया प्रयास

आग की लपटे इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में घर की दूसरी मंजिज तक आग पहुंच गई। जिसे देख पड़ोसियों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन छोटी गली होने के कारण वह समय से घर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद मिनी टेंडर को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। अजय के चचेरे भाई संजय ने बताया कि आग में दो स्कूटी, दो बाइक, बेड, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, कपड़े समेत अन्य सामान जल गया, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

राजापुर स्थित गंगानगर में घर में लगी आग में मृत ऋत्विक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
पहली मंजिल पर सो रहा था परिवार

हादसे के बाद मृतक अजय के बड़े भाई विजय आनंद ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे परिवार शादी समारोह से लौटा था। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। छोटा भाई अजय ड्राइवरी का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर सो रहा था। शोर सुनकर उठा तो चारों तरफ धुआं फैला था। आग की लपटों के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था। इसी वजह से दम घुटने और आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राजापुर में आग लगने के बाद कई वाहन जलकर राख हो गए। - फोटो : अमर उजाला।
स्कूटी चार्जिंग से हादसा होने की आशंका

घटना में दो स्कूटी भी जलकर राख हो गई है, आशंका है कि स्कूटी के चार्जिंग में लगे होने के वक्त एमसीवी बोर्ड से शॉर्ट सर्किट हुआ है। काफी पुरानी वायरिंग होने की वजह से आग पूरे मकान में फैल गई। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सूचना पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगी है। पता चला है कि स्कूटी में चार्जिंग लगे होने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें