फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सभी अदालतों को खोलने का दिया निर्देश 

Fri, 17 Jul 2020 07:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अपने अधीन कार्यरत प्रदेश की सभी जिला अदालतों और अधिकरणों को खोलने का आदेश दिया है। इन अदालतों में सभी प्रकार के न्यायिक व प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे सिवाए ट्रायल के मुकदमों में साक्ष्य दर्ज करने के। हालांकि हाईकोर्ट ने संबंधित जिला अदालतों के जिला जजों को छूट दी है कि जिन मुकदमों में वे उचित समझें साक्ष्य दर्ज करने का आदेश दे सकते हैं मगर यह सामान्य न होकर केस दर केस के आधार पर होगा। 
विज्ञापन


महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी संशोधित गाइड लाइन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी अदालतें और अधिकरण प्रत्येक शनिवार व रविवार को बंद रखे जाएंगे। इस दौरान परिसर का सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। अन्य मामलों में हाईकोर्ट द्वारा तीन जून 2020 को जारी गाइड लाइन का यथावत पालन करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें