फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : गोरखपुर एसएसपी और वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय को अवमानना नोटिस

Mon, 21 Feb 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने कहा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ  प्रथमदृष्टया अवमानना का केस बनता है। अगर आदेश का पालन कर दिया जाता है तो हाजिर होने की जरूरत नहीं होगी। केवल अनुपालन हलफनामा दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन टांडा और वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय लखनऊ शिव चरण सिंह को अवमानना की नोटिस जारी की है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 22 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने या 29 अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन




कोर्ट ने कहा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ  प्रथमदृष्टया अवमानना का केस बनता है। अगर आदेश का पालन कर दिया जाता है तो हाजिर होने की जरूरत नहीं होगी। केवल अनुपालन हलफनामा दाखिल करना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने रिटायर्ड हेड कांस्टेबल बनारसी प्रसाद की अवमानना याचिका पर दिया है।



याची की ओर से तर्क दिया गया कि वह 2010 में रिटायर हुआ। आपराधिक केस लंबित होने के कारण सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान नहीं किया गया। आपराधिक केस में वह 2017 में बरी हो गया। 2018 में भुगतान किया गया। याची ने बरी होने से भुगतान तक की अवधि का ब्याज मांगा। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए आदेश दिया लेकिन उसका अनुपालन नहीं किया गया। इसकी वजह से याची ने अवमानना याचिका दाखिल की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें