पूर्व में भी बार एसोसिएशन द्वारा ही सीओपी फॉर्म अग्रसारित कर बार काउंसिल भेजे गए थे और आज भी समस्त जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के फॉर्म अपने बार के माध्यम से भेज रही है। न्यायिक कार्य करते हुए अधिवक्ता बार काउंसिल जाकर समय नहीं दे सकता है। इसलिए बार एसोसिएशन को सीओपी फॉर्म हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के काउंटर से भेजा जाना चाहिए। ताकि, सभी अधिवक्ता समय से अपना सीओपी फॉर्म जमा कर सकें।
बैठक में अंकित सरन, अंकुर टंडन, राजेंद्र पांडेय, साकिब मिजान, नौशाद सिद्दीकी, अमित वर्मा, गौरव पांडेय, राकेश दुबे, ओमकार मलिक, राकेश श्रीवास्तव, पुष्कर श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश तिवारी, मनीष टंडन, आनंद द्विवेदी, आनंद द्विवेदी राजेश चौहान वीएस परमार, विजय बहादुर शिवहरे, हैप्पी तिवारी शिव प्रताप सिंह, कविता तोमर, राखी, विनय कुमार, संजीव शर्मा अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।