फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़कों के किनारे ही पार्किंग बनाने की तैयारी, सिविल लाइंस में छह सड़कों को वनवे करने का प्रस्ताव

Fri, 24 Nov 2023 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में पार्किंग बड़ी समस्या बन गई है। कई जगहों पर पार्किंग बनाई गई है। कई जगहों पर पार्किंग प्रस्तावित भी है लेकिन बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में सड़कों के किनारे ही पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। सात नवंबर को हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों की पार्किंग के लिए नई योजना बनाई गई है। इसके तहत सड़क के किनारे ही पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। फिलहाल सिविल लाइंस की 15 सड़काें को चिह्नित किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई है, लेकिन स्मार्ट सिटी के अफसरों का कहना है कि कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसके अलावा कई शहरों में यह व्यवस्था लागू है।

विज्ञापन


शहर में पार्किंग बड़ी समस्या बन गई है। कई जगहों पर पार्किंग बनाई गई है। कई जगहों पर पार्किंग प्रस्तावित भी है लेकिन बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में सड़कों के किनारे ही पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। सात नवंबर को हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके तहत फिलहाल सिविल लाइंस में छह मार्गों को वनवे करने का निर्णय लिया गया है। इन सड़कों पर बाईं तरफ वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसके अलावा नौ मार्ग चिह्नित किए गए हैं जिन पर दोनों तरफ से आवागमन होगा। साथ ही दोनों तरफ वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, यातायात पुलिस की ओर से पत्र लिखकर इस पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी के मिशन मैनेजर संजीव सिन्हा का कहना है कि कई शहरों में पार्किंग की यही व्यवस्था है। इसके अलावा न्यायालय का भी आदेश है। बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

चिह्नित सड़कें

वनवे मार्ग कहां से कहां तक                         पार्किंग

क्लाइव रोड नवाब युसूफ मार्ग से एमजी मार्ग             बाईं तरफ

स्ट्रेची रोड एमजी मार्ग से नवाब युसूफ रोड             बाईं तरफ
कूपर रोड            नवाब युसूफ मार्ग से एमजी मार्ग             बाईं तरफ

कूपर रोड            एमजी मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग बाईं तरफ
पत्रिका रोड लाल बहादुर मार्ग से महात्मा गांधी मार्ग बाईं तरफ

पत्रिका रोड नवाब युसूफ मार्ग से एमजी मार्ग             बाईं तरफ

दोनों तरफ चलने वाली सड़कों पर पार्किंग

न्याय रोड नवाब युसूफ मार्ग से एमजी मार्ग             सड़क के किनारे दोनों तरफ

न्याय रोड लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से महर्षि दयानंद मार्ग सड़क के किनारे दोनों तरफ
सरोजनी रोड पत्थर गिरजाघर से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग सड़क के किनारे दोनों तरफ

सरोजनी रोड पीडी टंडन मार्ग से ताशकंद रोड             सड़क के किनारे दोनों तरफ
सरोजनी रोड ताशकंद मार्ग से महर्षि दयानंद रोड             सड़क के किनारे दोनों तरफ

लोहिया मार्ग नवाब युसूफ रोड से एमजी मार्ग             सड़क के किनारे दोनों तरफ
लोहिया मार्ग एमजी मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग             सड़क के किनारे दोनों तरफ

लोहिया मार्ग लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से पीडी टंडन मार्ग सड़क के किनारे दोनों तरफ
लोहिया मार्ग कस्तूरबा गांधी मार्ग से क्लाइव रोड             सड़क के किनारे दोनों तरफ

महिला पॉलिटेक्निक परिसर में होगी पार्किंग

सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग स्थित पुराने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक परिसर में भी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में इस पर भी विचार हुआ। स्मार्ट सिटी के तहत वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

19 स्थानों पर होगी कैमरे से चालान की व्यवस्था

चौराहे पर रेड लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करना और यातायात नियमों का उल्लंघन अब भारी पड़ेगा। अब 19 स्थानों पर कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही कैमरा आधारित चालान की व्यवस्था होगी। अभी सात ऐसे स्थान हैं जहां कैमरों के जरिये ऑनलाइन चालान की व्यवस्था है। अब इसका विस्तार 19 स्थानों तक किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके लिए चिह्नित कई मार्गों और चौराहों का निर्माण कराया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्माण एजेंसी संबंधित मार्ग पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाएगी। जो सड़कें नहींं बन रहीं उन पर यह काम स्मार्ट सिटी के तहत कराया जाएगा। मिशन मैनेजर ने बताया कि एक-दो दिनों में 19 स्थानों पर कैमरे से चालान की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।ो
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगी कैमरे से चालान की व्यवस्था

बांगड़ चौराहा, हिंदू छात्रावास, ट्रैफिक पुलिस लाइन, तेलियरगंज चौराहा, धोबीघाट चौराहा, मेयोहाल चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, टीपी नगर, फायर ब्रिगेड, खरबंदा चौराहा, लेप्रोसी, हषवर्धन चौराहा, बैरहना चौराहा, लोक सेवा आयोग, एजी ऑफिस-पीएचक्यू चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, जीटी जवाहर, मिश्रा भवन चौराहा और पीएस धूमनगंज पर कैमरा आधारित चालान की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर दो तरह के कुल 228 कैमरे लगाए गए हैं।

स्मार्ट सिटी के तहत अब निगम से ही मांगे गए प्रस्ताव

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास की गति अभी थमने नहीं जा रही। शासन की ओर से किसी नए काम की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन प्रस्ताव मांगे गए हैं। शहरों से आए प्रस्ताव पसंद आने पर उसे स्वीकृति देने के साथ बजट जारी किया जाएगा। बता दें कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्वीकृत ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं। तीन को छोड़कर अन्य काम भी मार्च तक पूरे हो जाएंगे। शासन की ओर से आगे कोई नया प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। ऐसे में इस योजना के बंद होने की बात कही जा रही थी लेकिन बोर्ड की दिल्ली में हुई बैठक में चयनित शहरों की कमेटी से ही नए प्रस्ताव मांगे जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। शहरों की तरफ से आए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर बजट जारी किया जाएगा। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि नए प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें