फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव: मैदान में आए 203 प्रत्याशी, अध्यक्ष पद पर इतने दावेदार मैदान में

Fri, 12 Nov 2021 10:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल 203 प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल हुए। इनमें अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार जबकि महासचिव के लिए 10 लोगों ने दावेदारी की है। उपाध्यक्ष के 5 पदों पर 54 उम्मीदवार सामने आए हैं।

विज्ञापन


नामांकन पत्रों की वापसी का काम 17 नवंबर को शाम 5:00 बजे तक हो सकेगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अब तक किए गए नामांकन के अनुसार अध्यक्ष पद पर सात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 06, उपाध्यक्ष के 5 पदों के लिए 53, महासचिव पद पर 10, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 21, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए 13, संयुक्त सचिव प्रेस पद के लिए आठ, संयुक्त सचिव महिला के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए 15 और गवर्निंग काउंसिल के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी ने बताया की प्रत्याशियों की परिचय सभा 27 नवंबर को हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी जिसमें स्वल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें