फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : कानून मंत्री की मेहमान नवाजी से हाईकोर्ट बार में बढ़ी रार, बैठक में हंगामा व नारेबाजी

Thu, 05 Sep 2024 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि बैठक नियम विरुद्ध है। मंत्री के बुलावे पर दिल्ली यात्रा के बिलों का भुगतान रोकने से सभी नाराज हैं। तीन सितंबर को आमसभा बुलाई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैठक में हंगामा, नारेबाजी और बवाल हुआ। बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे आम वकीलों को संबोधित किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मेहमान नवाजी को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में रार जारी है। सचिव विक्रांत पांडेय की ओर से लाइब्रेरी हॉल में कार्यकारिणी की बैठक में शामिल 22 सदस्यों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही चेतावनी दी कि अध्यक्ष ने अपने रवैये में सुधार न किए तो उनकी सदस्यता रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि बैठक नियम विरुद्ध है। मंत्री के बुलावे पर दिल्ली यात्रा के बिलों का भुगतान रोकने से सभी नाराज हैं। तीन सितंबर को आमसभा बुलाई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैठक में हंगामा, नारेबाजी और बवाल हुआ। बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे आम वकीलों को संबोधित किया। कहा कि पद ग्रहण के बाद से अब तक उन्हें सचिव पद का कार्य नहीं करने दिया जा रहा।

अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह उनके हर आदेश को जबरन निरस्त कर रहे हैं। सचिव के क्षेत्राधिकार में अनाधिकृत हस्तक्षेप व बायलाॅज की अवमानना है। वहीं, पलटवार करते हुए अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि बीते दिनों कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य दिल्ली यात्रा पर गए थे। साथ ही कैंटीन में कतिपय सदस्यों ने हजारों रुपये का नाश्ता किया है। उन्होंने उस यात्रा और अन्य खर्च का बिल देने से इन्कार किया है़, इससे सभी खफा हैं। यह बार का घरेलू मामला है। 13 सितंबर को आमसभा में निपट जाएगा। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे का कहना है कि दिल्ली यात्रा पदाधिकारियों ने निजी खर्च पर की है।
विज्ञापन


प्रयागराज दौरे पर आए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी पहुंचे थे। अभिनंदन समारोह के दौरान मंत्री ने बार के पदाधिकारियों को नौ अगस्त को दिल्ली आमंत्रित किया था। इस पर अध्यक्ष ने जाने से यह कहते हुए इन्कार किया था कि बार को अधिकृत बुलावा पत्र नहीं मिला है। फिर भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे ने नेतृत्व में कुछ पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली गए थे।

दिल्ली वापसी के बाद से कार्यकारिणी में मची अंतर्कलह बुधवार दोपहर खुल कर सामने आई। सचिव की ओर से बुलाई गई बैठक में आरोप-प्रत्यारोपों के बीच समर्थकों में टकरार हो गई। घंटों हंगामा चला। दो तरफा नारेबाजी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें