फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो भाजपा कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर, अगली सुनवाई 16 सितंबर को

Sun, 01 Sep 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने दिया है। जमानत पाने के बाद दोनों आरोपी रिहा कर दिए गए। तीनों आरोपी भाजपा आईटी सेल से जुड़े थे। मामले में वाराणसी पुलिस ने 17 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल किया था। लंका पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया था। गैंगस्टर केस दर्ज होने के बाद लगातार उनकी जमानत याचिका खारिज हो रही थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कुणाल पांडेय और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान को सशर्त जमानत दे दी है। वहीं, सक्षम पटेल की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने दिया है। जमानत पाने के बाद दोनों आरोपी रिहा कर दिए गए। तीनों आरोपी भाजपा आईटी सेल से जुड़े थे। मामले में वाराणसी पुलिस ने 17 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल किया था। लंका पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया था। गैंगस्टर केस दर्ज होने के बाद लगातार उनकी जमानत याचिका खारिज हो रही थी।

तीनों आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान, कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल को घटना के 60 दिन बाद लंका क्षेत्र से 30 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। 31 दिसंबर 2023 से तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जिला जेल वाराणसी में बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें