फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 19 स्टेशनों पर खुलेंगे यात्री सुविधा केंद्र, एक ही काउंटर से मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से खास पहल की जा रही है। मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। यात्री एक काउंटर से ही होटल, कैब, रिटायरिंग रूम, व्हील चेयर आदि की बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

यात्री सुविधा केंद्र प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़ , टूंडला, खुर्जा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा, पनकी धाम, कानपुर अनवरगंज, गोविंदपुरी, फतेहपुर, मानिकपुर, विंध्याचल, चुनार एवं सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर खोले जाएंगे। जिन स्टेशनों पर दोनों ओर से इंट्री है, वहां दो-दो एवं जिन स्टेशनों पर एक ओर से इंट्री है वहां एक-एक यात्री सुविधा केंद्र के काउंटर खोले जाएंगे। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित प्लेटफार्म नंबर छह एवं मुख्य हॉल में यह काउंटर तकरीबन बनकर तैयार हो गया है।
इन काउंटरों पर 24 घंटे थर्ड पार्टी के कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन काउंटरों से यात्री होटल बुक करा सकेंगे। एप आधारित कैब बुकिंग, रिटायरिंग रूम की बुकिंग, स्लीपिंग पॉड की बुकिंग भी कराई जा सकेगी। इसके अलावा यात्रियों को पर्यटन संबंधी जानकारी देना, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, बच्चों के लिए गर्म दूध आदि एमआरपी पर अतिरिक्त 20 रुपये के सेवा शुल्क पर उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इस काउंटर के माध्यम से यात्रियों की किसी भी शिकायत को रेलवे वाणिज्यिक नियंत्रण तक पहुंचाने में भी यह काउंटर भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

चलती ट्रेन से भी यात्री करा सकेंगे बुकिंग
यात्री सुविधा केंद्र की सेवा चलती ट्रेन में भी यात्रियों को मिलेगी। उदाहरण के लिए कोई यात्री अगर कानपुर से प्रयागराज आ रहा है तो इस सेवा से जुड़े कर्मचारी ट्रेन में ही यात्रियों से प्रयागराज के लिए होटल बुकिंग, कैब बुकिंग आदि के बारेे में पूछेंगे। अगर यात्री इन सेवाओं का लाभ लेना चाहता है तो प्रयागराज जंक्शन पहुंचने के पूर्व ही उसके लिए होटल, कैब आदि की बुकिंग कर दी जाएगी। अगर बच्चों के लिए गर्म दूध चाहिए तो वह सुविधा भी इस केंद्र के माध्यम से दी जाएगी।
प्रयागराज मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर अगले माह से यात्री सुविधा केंद्र के काउंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह कार्य थर्ड पार्टी द्वारा किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर काउंटर तकरीबन तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

हिमांशु शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें