उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ 16 मामलों में जमानत निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। उधरए आजम खान के बेट की ओर से दाखिल याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि निर्धारित की है।
विभिन्न मामलों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जमानत निरस्त कराने के लिए दाखिल अर्जी पर सोमवार को कोर्ट के समक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अपना जवाबी हलफनामा दाखिल किया। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार का रुख जानना चाहा। सरकारी अधिवक्ता ने इसके लिए समय की मांग की। कोर्ट ने सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन