फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर की बारिश का आधा कोटा, 24 घंटे में पूरा, 149 मिलीमीटर बारिश 

Thu, 12 Aug 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अगस्त में 300 एमएम बारिश का है औसत, पारा लुढ़का, नमी बढ़ी, अभी रिमझिम, झमाझम के आसार
विज्ञापन
prayagraj news : भारी बारिश के बाद शहर की सड़कें हुईं लबालब। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में इस बार मानसून ने महीने भर की आधी कसर एक दिन में पूरी कर दी। महीने भर की बारिश का आधा कोटा 24 घंटे में पूरा हो गया। मंगलवार की दरमियानी रात और बुधवार को कुल 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तापमान भी करीब दो डिग्री लुढ़क गया। जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं 14 अगस्त तक मानसून की सक्रियता और बारिश का क्रम बने रहने के आसार हैं। मौसम बिज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से बरसात की निरंतरता बनी रहेगी। बादलों की चाल बदली तो कुछ देर के लिए धूप-छांव का मौसम बन सकता है।

विज्ञापन

prayagraj news : भारी बारिश के बाद शहर की सड़कें हुईं लबालब। - फोटो : prayagraj
मानसून एक्सप्रेस रविवार से रफ्तार पकड़ रही है। सोमवार को तेज धूप के बाद एक झोंका तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार की सुबह तेज धूप के बाद शुरू बारिश का क्रम बुधवार तक बना रहा। बुधवार को मौसम विभाग ने कुल 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। जबकि अगस्त में औसतन 300 मिलीमीटर बारिश होती रही है। इस बार 24 घंटे में ही बारिश ने पूरे महीने का आधा कोटा पूरा कर दिया। अभी बारिश क्रम बना रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

prayagraj news : भारी बारिश के बाद शहर की सड़कें हुईं लबालब। - फोटो : prayagraj

फिर घटा अधिकतम पारा, नमी सौ फीसदी

बुधवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री कम होकर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मामूली अंतर से बढ़ते क्रम में 25 डिग्री सेल्सियस पर टिका। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम सौ फीसदी रहा। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 98 प्रतिशत रही। 

छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचन मिश्रा के मुताबिक मानसूनी चक्रवात की सक्रियता और निम्न वायुदाब के प्रभाव से इस सीजन की पहली भारी बारिश हुई है। अभी बरसात की निरंतरता 14 अगस्त तक बनी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम और तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के साथ आर्द्रता के उच्च और निम्न स्तर का कम हुआ अंतर तेज बारिश का संकेतक है। इस बीच बादलों के भटकने से कुछ देर के लिए मौसम साफ हो सकता है। धूप हल्की ही रहेगी। धूप-छांव के बीच हमें बारिश के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें