मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने खुदकुशी की
अशोक नगर मुहल्ले में बृहस्पतिवार को विनोद कुमार टंडन (53) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पौधों की नर्सरी का काम करते थे। दोपहर में वह घर पर अपने कमरे में थे। पत्नी ने उन्हें फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ीं। घर वालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। हैदराबाद में नौकरी करने वाले बेटे को सूचना दे दी गई है।