फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोरी-बक्शी बांध समेत तीन सेतु परियोजनाओं को शासन की मंजूरी

Sun, 23 Aug 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बक्शी बांध आरओबी
लंबाई -800 मीटर
लागत- 53 करोड़ रुपये

सलोरी आरओबी
लंबाई- 750 मीटर
लागत- 52 करोड़ रुपये

नारीबारी आरओबी
लंबाई -670 मीटर 
लागत -63 करोड़
विज्ञापन
पुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित बक्शी बांध, सलोरी समेत तीन सेतु परियोजनाओं को शासन की स्वीकृति मिल गई है। बक्शी बांध और सलोरी के अलावा नारीबारी में भी आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण होना है। 168 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों सेतु परियोजनाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ लंबे समय से प्रस्तावित इन आरओबी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सलोरी आरओबी पर सेना की ओर से एनओसी मिलने के बाद निमाण आरंभ होगा।
विज्ञापन


प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से प्रयाग जंक्शन के बीच ट्रेनों के आवागमन के दौरान बक्शी बांध क्रासिंग दिन भर में हर आधे घंटे पर बंद किए जाने से बड़ी आबादी को जबरदस्त जाम से परेशानी होती है। यहां लंबे समय से आरओबी बनाने की जनता की मांग पर हाल में ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बक्शी बांध और सलोरी में आरओबी निर्माण की घोषणा की थी।

अब इस परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी के वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। 53 करोड़ रुपये की लागत से बक्शी बांध पर 800 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा। बक्शीबांध से दारागंज, बक्शी कला, बक्शी खुर्द, कच्ची सड़क, छोटा बघाड़ा समेत कई इलाकों के हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। इस आरओबी के निर्माण से जनता को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह मजार तिराहे से सलोरी के बीच 750 मीटर लंबी आरओबी परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है। सलोरी आरओबी के लिए 53 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह के मुताबिक सलोरी आरओबी में सेना की भूमि आने की वजह से एनओसी आने पर ही निर्माण आरंभ किया जाएगा। इसी तरह नारीबारी में भी 63 करोड़ रुपये की लागत से 670 मीटर आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें