फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि के हॉस्टल में नहीं मिला प्रवेश, रात भर दिया धरना

Sat, 22 Aug 2020 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इविवि के छात्र विजय सेन लॉकडाउन में संतकबीर नगर स्थित अपने घर लौैटे गए थे। इसी तरह गाजीपुर के धनंजय कुशवाहा और बहराइच के वीर सिंह भी लॉकडाउन में घर चले गए थे। यह सभी छात्र ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। विवि में 17 अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ नया सत्र शुरू हुआ तो छात्र वापस आ गए। तीनों यहां पीसीबी हॉस्टल के अंत:वासी हैं, लेकिन वापस आने पर उन्हें हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया गया। अब ऐसे कई छात्र हॉस्टल में प्रवेश की मांग को लेकर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के गलियारे में धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने अपना बिस्तर भी वहीं लगा लिया है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि किताबें हॉस्टल में रखी हैं। गांव में मोबाइल नेटवर्क ठीक नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उन्हें हॉस्टल लौटना पड़ा। इविवि में ऐसे सैकड़ों छात्र हैं, जो इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। हॉस्टल में छात्रों के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है और इविवि प्रशासन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच किसी भी सूरत में छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति देने को तैयार नहीं है। हालांकि, विवि प्रशासन की ओर से छात्रों से कहा गया है कि वह चाहें तो कमरे में रखीं किताबें और जरूरत के अन्य सामान साथ ले जा सकते हैं, लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हैं।

हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर छात्र पहले दिन यानी बृहस्पतिवार से हॉस्टल के बाहर पूरी रात धरने पर बैठे रहे। हॉस्टल लौटने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी तो शुक्रवार से छात्र डीएसडब्ल्यू कार्यालय के गलियारे में धरने पर बैठ गए और रात भर छात्र वहीं बैठे रहे। शनिवार को भी देर रात तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि वापस गांव गए तो नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में उन्हें हॉस्टल में रहने दिया जाए। छात्र अड़े हुए हैं कि जब तक उन्हें हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है, तब तक वे धरना और सत्याग्रह जारी रखेंगे। शुक्रवार को सत्यम कुशवाहा, जितेंद्र धनराज, नेहा यादव, अभिषेक द्विवेदी, धनंजय कुशवाहा समेत कई छात्रनेता धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें