जिसे चढ़ाने के बाद पांच यूनिट प्लेटलेट्स की और जरूरत बताई गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि 25 हजार में वह प्लेटलेट्स का इंतजाम कर देंगे। इस पर सतीश से संपर्क कर प्लेटलेट्स ली गई। इसकी तीन यूनिट चढ़ाने के बाद ही 16 को उनकी हालत खराब होने लगी। सुधार न होेने पर उन्हें प्रयागराज हार्ट केयर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पति को चढ़ाया गया प्लेटलेट्स फर्जी होने की आशंका जताई।
साथ ही बताया कि खून में क्लॉटिंग होने की वजह से उनकी हालत बिगड़ी। 19 अक्तूबर की सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ नरसिंह नारायण सिंह ने बताया कि मालिक के बेटे की तलाश की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री से मिलीं प्रदीप पांडेय की पत्नी, न्याय की गुहार
ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से मृत प्रदीप पांडेय की पत्नी वैष्णवी ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से सर्किट हाउस में मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। वैष्णवी का कहना था कि जांच में भी बात सामने आ चुकी है कि खराब प्लेटलेट्स चढ़ाई गई थी। इसके बावजूद दोषी डॉक्टरों तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आश्वासन के बाद बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। उप मुख्यमंत्री ने वैष्णवी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वैष्णवी के साथ पहुंचे सपा नेता संदीप यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदीप की पत्नी वैष्णवी पांडेय को नौकरी दिए जाने तथा आर्थिक मदद की भी मांग की।