फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को नहीं मिला खाना और नाश्ता, बीईओ निलंबित

Sat, 23 Apr 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बिना भोजन और नाश्ते के रहना पड़ा। मामला जिले के बहादुरपुर विकास खंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। जांच में लापरवाही मिलने पर बीईओ बहादुरपुर केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन



कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को न तो भोजन मिला और न ही उन्हें नाश्ता नसीब हुआ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा टीम ने मामले की जांच की तो पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर केपी शुक्ला की लापरवाही के चलते रसोई गैस की व्यवस्था नहीं हो पाई। इतना ही नहीं बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं की आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में कोई अभिलेख नहीं मिला। नि:शुल्क ड्रेस वितरण, डीबीटी के संदर्भ में अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। 


महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की संस्तुति पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने बहादुर विकासखंड के शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में बीईओ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंपी गई है। साथ ही निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी को आरोप अलग से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें