फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर पहाड़ी पर फेंका, पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लाश के पास से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, तीन दिन पहले पति के साथ निकली थी विवाहिता 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के दरी पहाड़ी पर बुधवार को झाड़ियों में महिला की लाश मिली तो सनसनी फैल गई। लाश के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त ऊषा देवी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने पति जय प्रकाश समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उनका आरोप है कि ऊषा तीन दिन पहले जय प्रकाश के साथ निकली थी। जय प्रकाश ने ही ऊषा की हत्या शव पहाड़ी पर फेंक दिया। पुलिस ससुराल वालों की तलाश में जुटी है। सभी फरार हैं। 
विज्ञापन


 बुधवार सुबह दरी पहाड़ी पर मवेशियों को लेकर उधर से गुजर रहे पशुपालकों ने झाड़ियों में युवती की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पास में आधार कार्ड मिला जिससे पता चला कि शव कालू का पूरा करछना के अमृत लाल यादव की बेटी ऊषा यादव का है। मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने बताया कि अमृत लाल यादव ने अपनी बेटी उषा देवी (23) की शादी मेजा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी जय प्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद जय प्रकाश अपने माता पिता से अलग रहने लगा था। ऊषा को दो बेटियां भी हुईं। इसके बाद जय प्रकाश अपनी पत्नी ऊषा और दो बेटियों को लेकर ज्यादा समय ससुराल में ही रहने लगा था। इस कारण विवाद भी होता था।
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि तीन दिन पहले ऊषा की तबियत ठीक नहीं थी। जय प्रकाश उसका इलाज कराने के बहाने साथ ले गया और हत्या कर पहाड़ी पर झाड़ी में फेंक दिया। इसके बाद जय प्रकाश और उसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने अमृत लाल की तहरीर पर पति जय प्रकाश, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। सीओ डॉ. भीम कुमार गौतम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। ऊषा के ससुराल वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है लेकिन सभी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें