फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ब्लाक प्रमुख मुजफ्फर व उसके भतीजे जैद समेत 19 पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर पुलिस ने कौड़िहार ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर व उसके भतीजे जैद समेत 19 गौ-तस्करों के गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोस्करी का आरोपी मुजफ्फर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर पुलिस ने कौड़िहार ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर व उसके भतीजे जैद समेत 19 गौ-तस्करों के गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज के चफरी गांव का निवासी मुजफ्फर एक अंतर जनपदीय गौ-तस्कर गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ प्रयागराज, वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही और चंदौली सहित विभिन्न जिलों में कुल 53 मामले दर्ज हैं। मुजफ्फर के सात भाई हैं और वे सभी हिस्ट्रीशीटर हैं, जो इस गौ-तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन


उसके भतीजे जैद पर भी 15 मुकदमे दर्ज हैं। पूरे गिरोह के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में गैंगस्टर के एक मामले में जेल भेजे जाने के बावजूद उसने जेल में रहते हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था। मोहम्मद मुजफ्फर के अलावा पुलिस ने मोहम्मद जैद, फरीद अहमद, मोइनुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, भोला उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद आमिर, बाबू उर्फ सिकंदर, अमन जावेद, मोहम्मद राशिद उर्फ कालिया, मोहम्मद नसीम, फिरोज अहमद, मोहम्मद ग्यास उर्फ लाल बाबू, मोहम्मद जफर उर्फ छोटे, अफजल, मोहम्मद इमरान, नरेश उर्फ मंत्री हड्डा और महफूज उर्फ बबलू चिकवा के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर गोवंश की तस्करी करता है। बता दें कि मुजफ्फर पर छठी बार गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें