कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने देशभक्ति गीत, अभिनय गीत एवं समूह नृत्य के द्वारा देश के प्रति समर्पण का भाव भर दिया।
फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने झंडा रोहण किया। उन्होंने बच्चों के द्वारा तैयार बुलंद भारत की कल्पना संबंधी चार्ट और प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने देशभक्ति गीत, अभिनय गीत एवं समूह नृत्य के द्वारा देश के प्रति समर्पण का भाव भर दिया। प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी आजादी का मूल्य समझते हुए एक दूसरे के सहयोग से देश को समृद्धशाली बनाएं, इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है।
इसी कड़ी में जीजी बीट्स ग्रुप के बच्चों ने देशभक्ति गीतों के पैरोडी से समां बांध दिया। कक्षा 11 की छात्रा ने अपने विचार रखा। कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने जहां एक ओर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय सेना के विभिन्न अंगों की जानकारी देते हुए वीर सपूतों को सलामी दी गई। दूसरी ओर स्वराज-सप्ताह में आयोजित कार्यक्रमों की झलक भी दिखाई गई। बाल गुरुकुलम के नन्हे-मुन्नों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया। इसी कड़ी में विद्यालय द्वारा संचालित महिला-स्वावलंबन-प्रशिक्षण केंद्र द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
इसके पश्चात सचिव ने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व जैसे मूल्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है, तभी हम देश को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों जवानों एवं वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को विकसित, समृद्धशाली, शिक्षित भारत का निर्माण के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।