फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मेंस यूनिनय : महिला कर्मचारी के अपमान पर भड़के यूनियन के पदाधिकारी, सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 16 Aug 2024 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले को बिगड़ते देख बैकफुट पर आई सीएमएस ने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और अपने व्यवहार पर खेद जताया। साथ ही यूनियन को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
रेलवे हॉस्पिटल की सीएमएस के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय की सीएमएस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरोप है कि सीएमएस ने एक महिला कर्मचारियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बद्तमीजी की है। इसकी जानकारी होने पर यूनियन के लोग लामबंद हो गए और भोजनावकाश के समय सीएमएस दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रयागराज मंडल मंत्री डीएस यादव के नेतृत्व में जबरदस्त धरना और प्रदर्शन किया गया। सीएमएस के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के साथ अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवा्ई होनी चाहिए।

विज्ञापन





विज्ञापन





मामले को बिगड़ते देख बैकफुट पर आई सीएमएस ने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और अपने व्यवहार पर खेद जताया। साथ ही यूनियन को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस मौके पर इस मौके पर संयुक्त मंडल मंत्री सईद अहमद, मुख्यालय मंडल अध्यक्ष एसपी यादव, एसके सिंह, मनोज कुमार, आशीष कुमार, अरविंद पांडेय, बीपी सिंह, ब्रजेंद्र यादव, नागेंद्र बहादुर सिंह, विजेंद्र यादव, चंचला सिंह, अनिल कुमार, सुभाष प्रजापति, समर बहादुर सिंह, अरुण तिवारी, निरंजन लाल कनौजिया, सुषेन यादव, प्रदीप, देवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, वेद प्रकाश, शमशुल हक, गुलाब सिंह, जितेंद्र पांडेय कुमार, संतोष कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें