Prayagraj News : पंडाल में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
बैरहना के राजा का पूरा दरबार राष्ट्रप्रेम की भावना पर आधारित सजाया गया है। पंडाल में राष्ट्र नायकों की झांकियां सजाई गई हैं। रात को सूफी गायक संदीप द्विवेदी ने गणपति के भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, संयोजक आशीष पांडेय, कैलाश चंद्र पांडेय, तीर्थराज पांडेय, प्रशांत पांडेय, सुमित मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत केसरी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसी तरह भरद्वाजपुरम में बाल गणेश को बृहस्पतिवार को लोरी सुनाई गई।
पानी की टंकी के पास बाल गणेश के समक्ष संयोजक स्वयं मिश्रा, शिवांश मिश्रा, अणिमा मिश्रा, अनूप ने आरती -पूजन कर मोदक का भोग लगाया। शाम को महिला मंडल की ओर से बाल गणेश को लोरी सुनाई गई। इसी तरह महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल, उत्तरादि मठ के अलावा हाईकोर्ट स्थित न्यायमार्ग पर भी भव्य पंडाल में गणपति की प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर मंगल कामना की जा रही है।