गोलाजो फुटबॉल क्लब ने तीसरी राष्ट्रीय फुटसल (फाइव ए साइड फुटबॉल) क्लब प्रतियोगिता में रजत पदक जीता एवं टीम के उपविजेता होने पर एआईएफएफ की ओर से दो लाख रुपये भी टीम को उपविजेता होने पर मिले।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा स्वर्णिम स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात में 27 जून से सात जुलाई तक खेली गई तीसरी राष्ट्रीय फुटसल क्लब प्रतियोगिता के लिए गोलाज़ो फुटबॉल क्लब पुणे उपविजेता रहा। इसमें प्रयागराज के नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष गोलकीपर प्रशिक्षक की भूमिका निभाई, जबकि नॉर्दर्न के ही दो फुटबॉल खिलाड़ी हर्षित ओझा एवं आदर्श प्रतियोगिता की उपविजेता टीम गोलाज़ो फुटबॉल क्लब के सदस्य थे।
विज्ञापन
गोलाजो फुटबॉल क्लब ने तीसरी राष्ट्रीय फुटसल (फाइव ए साइड फुटबॉल) क्लब प्रतियोगिता में रजत पदक जीता एवं टीम के उपविजेता होने पर एआईएफएफ की ओर से दो लाख रुपये भी टीम को उपविजेता होने पर मिले।
इंद्रनील अभी हाल ही में पेफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रहे। उत्तर प्रदेश अंडर 17 राज्य फुटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक थे। इससे पहले भी कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान एमएनएनआईटी प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, सीएवी इंटर कॉलेज के मैनेजर हनुमान उपाध्याय, अजीत, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।