फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी कॉलेज : पढ़ाई में पैसे को आड़े नहीं आने देंगे पुरा छात्र

Sun, 07 Nov 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : केपी कॉलेज में सेवारत एवं अवकाश प्राप्त शिक्षकों का मिलन समारोह हुआ। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

एल्युमनाई ऑफ केपी कॉलेज वेलफेयर सोसाइटी एवं केपी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में पुरा छात्रों और विद्यालय के अवकाश प्राप्त एवं सेवारत शिक्षकों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कुलभास्कर सभागार में आयोजित समारोह की शुरुआत कॉलेज की पुरा छात्रा मशहूर कत्थक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।

विज्ञापन


समारोह में निर्णय लिया गया कि कॉलेज के 150 वे स्थापना समारोह पर भव्य पुरा छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मार्गदर्शन के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएंगी। पुरा छात्रों ने कहा कि उनकी यह कोशिश होगी कि कॉलेज का कोई छात्र आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।

समारोह में कालेज के छात्र छात्राओं ने संगीत अध्यापक  सोमनाथ बरन के निर्देशन में मुंशी काली प्रसाद की वंदना, स्वागत गीत और गजल प्रस्तुत की। समाज सेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि हम सब एक सूत्र में जुड़कर समाज और कॉलेज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन


सभा को ब्लॉक प्रमुख फूलपुर विपेंद्र पाल, रंगकर्मी सतीश चंद्रवंशी सहित अनेक पुरा छात्रों ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य डॉॅ. योगेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत, उमेश खरे ने संचालन एवं विमल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एसडी कौटिल्य, डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ वर्मा, राजेश मान सिंह सहित 150 से अधिक पुरा छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें