केपी कॉलेज मैदान में आयोजितक्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगताबल्लेबाज। अमर उजाला।
- फोटो : shiv tripathi
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कर्नल एमआर शेरवानी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को आशीष नेहरा क्लब ने 38 ओवर में 162 रन (अंकित यादव 40, अजीत कुमार 34, रोहित राजपाल 4/32, अर्जित सिंह 3/26, आदर्श मिश्रा 2/36) बनाए।
जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 30.3 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन (शिवांश पांडेय 52 नाबाद, अर्पित 38, करण यादव 2/33, अर्जुन पंकज दुबे 2/47) बना लिए। मैच में अंपायर अरुण कुमार व विपिन यादव और अनूप कुमार शर्मा स्कोरर रहे।
उधर, केपी कॉलेज मैदान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन (सुहैब खान 38, अनुवेंद्र यादव 36, अनुराग कुमार 34 नाबाद, कृष्णा साहू 26, विराज जायसवाल 2/31, अंशुमान पांडेय 2/39, मयंक दुबे 2/43) बनाए।
जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 31.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन (संदीप यादव 62, अंशुमान पांडेय 57 नाबाद, शिवम सिंह यादव 50, आशीष रत्नम 35) बना लिए। मैच में अजय कुमार व तौसीफ शेख अंपायर और अंकित पांडेय स्कोरर रहे।