अंतर्यात्रा व डॉ. ए. खान स्मृति सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं शिवानी मिश्रा। आयोजक
घूरपुर स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अंतरयात्रा व डॉ. ए खान स्मृति सम्मान समारोह के 14वें संस्करण में शहर की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शिवानी मिश्रा को नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने उन्हें प्रदान किया। प्रयागराज निवासी शिवानी मिश्रा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य व कोरियोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी कला, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। समारोह में इलाहाबाद के प्रसिद्ध कलाकार ईशान मिश्रा ने अपने रुद्राक्ष बैंड के साथ सूफी गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एमआई खान और लोकसंस्कृति विकास संस्थान के डायरेक्टर शरद मिश्रा मौजूद रहे। संवाद