शहर के नामी स्कूल सेंट मेरीज कान्वेंट में प्रवेश के नाम पर ठगी की गई। 26 अगस्त को एक महिला फीस रसीद लेकर अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची तो पता चला कि प्रवेश हुआ ही नहीं है। फीस रसीद फर्जी थी। एक जालसाज ने खुद को स्कूल का टीचर बताकर महिला को ठग लिया था। सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेंट मेरीज कान्वेंट में 26 अगस्त को एक महिला अपनी बेटी को लेकर स्कूल पहुंचीं। उन्होंने गेट पर बताया कि उनकी बेटी का कक्षा चार में एडमीशन हुआ है। फीस रसीद देखकर उन्हें अंदर जाने दिया गया। कार्यालय में महिला ने 15 और 12 हजार की डीडी और फीस रसीद दिखाई।
कार्यालय में बैठे कर्मचारी हैरत में रह गए। फीस रसीद नकली थी। प्रिंसिपल सिस्टर ज्योति को बताया गया। जांच की गई तो पता कि जालसाज ने स्कूल के नाम से ही फर्जी खाता भी खोला है, वहीं डीडी को भुनाया गया। महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पहले एडमीशन के लिए प्रयासरत थी। कॉलेज गेट पर एक व्यक्ति ने खुद को टीचर बताते हुए अपना नाम थामस बताया।