फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार थाना प्रभारी भेजे गए लाइन, छह थानों में नए को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ते अपराध और विवेचना में हीलाहवाली को लेकर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने मंगलवार को चार थाना प्रभारियों को लाइन भेज दिया, जबकि छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की है। राजरूपपुर में जैगुआर कांड और इसके बाद अगले दिन हुए रोडवेज के संविदा चालक रावेंद्र हत्याकांड के बाद निलंबित किए गए अमरनाथ राय को कैंट थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को कीडगंज से शिवकुटी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक शेषनाथ पाल को फूलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रवीण कुमार गौतम को फूलपुर से करछना भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को सोरांव और झूंसी थाने के एसआई कमलेश पटेल को औद्योगिक क्षेत्र के थानेदार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लाइन भेजे गए प्रभारियों में शिवकुटी से रुकुमपाल सिंह, कैंट से सुनील कुमार कनौजिया, औद्योगिक क्षेत्र से विपिन कुमार पाल और करछना से प्रभारी अनूप सरोज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें