छोटा बघाड़ा में रहने वाले एक परिवार की चार बेटियां 26 दिसंबर की शाम से लापता हो गईं। उनकी उम्र क्रमश: 18, 16, 15 और 14 वर्ष है। कुछ देर बाद घर वालों ने चारों को ढूंढना शुरू किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रात में ननिहाल तथा अन्य रिश्तेदारों के घर खोजबीन की जाती रही।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा इलाका में रहने वाली चार बहनें 26 दिसंबर की शाम से लापता हो गईं। घर से कुछ रुपये भी गायब हैं। घरवालों ने 29 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बड़ी बहन के मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
छोटा बघाड़ा में रहने वाले एक परिवार की चार बेटियां 26 दिसंबर की शाम से लापता हो गईं। उनकी उम्र क्रमश: 18, 16, 15 और 14 वर्ष है। कुछ देर बाद घर वालों ने चारों को ढूंढना शुरू किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रात में ननिहाल तथा अन्य रिश्तेदारों के घर खोजबीन की जाती रही। बदनामी के डर से घरवालों ने तीन दिन तक पुलिस को सूचना नहीं दी। खुद ही खोजते रहे। बड़ी बहन के पास मोबाइल है।
घटना वाले दिन से ही मोबाइल बंद है। 29 दिसंबर को पिता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि घर से कुछ रुपये भी गायब हैं। हो सकता है कि चारों नाराज होकर चली गई हों। हालांकि घर वालों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे लगे कि चारों नाराज हैं। मोबाइल कॉल डीटेल्स निकाली जा रही है।