फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन फ्लाई ओवर के लिए मिले साढ़े तेरह करोड़

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
highway - फोटो : getty images
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट और उसके आसपास लगने वाले जाम से लोगों को जल्दी ही निजात मिल जाएगी। हाईकोर्ट के समीप करियप्पा द्वार चौराहे से एकलव्य चौराहे तक जीटी रोड पर बनने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 13 करोड़, 53 लाख रुपये शासन ने आवंटित कर दिए हैं। फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए दो साल पहले ही प्रस्ताव भेजा गया था। निर्माण कार्य सेतु निर्माण निगम कराएगा। गुणवत्ता की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की होगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के पास आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कभी-कभी लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए लगातार मांग उठती रही है। हाईकोर्ट भी इस मामले को लेकर समय-समय पर आदेश पारित करता रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दो साल पहले प्रस्ताव भेजा गया। फ्लाई ओवर का प्रस्ताव पास करते हुए शासन ने बजट आवंटित कर दिया। संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 90 करोड़, 20 लाख रुपये स्वीकृति है। आवंटित की गई राशि पहली किश्त है। इसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता की होगी और वह कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें