Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया माइंस की खदान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक लालापुर थाने क्षेत्र के ही बसहाई गांव के रहने वाले हैं। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
लालापुर थाना के बसहाई गांव निवासी रेनू देवी (30) पत्नी शिवकरन यादव, कल्पना (15) पुत्री शिवकरन यादव, सरोज उर्फ कल्लू (10) पुत्री शिवकरन यादव, गोलू (9) पुत्र शिव करन यादव की लाश लालापुर माइंस की खदान में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भीड़ जुटने पर चारों की पहचान बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी और बच्चों के रूप में की गई।
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
गोलू का शव दो घंटे बाद बरामद किया जा सका। घटना की जानकारी होते ही तालाब के चारों तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाशों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। गोलू की लाश करीब दो घंटे तक गहन खोजबीन के बाद बरामद की जा सकी।