अपर मुख्य सचिव, गृह (पुलिस) को शिकायत में बीपी मिश्रा ने बताया कि वह लखनऊ स्थित विकास नगर में रहते हैं। ताशकंद मार्ग स्थित पुश्तैनी मकान में उनका परिवार रहता है। आरोप है कि 30 जुलाई की दाेपहर करीब 3:45 बजे 20 दबंग आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से उनके घर पर पहुंचे।
पूर्व सचिव आईएएस बीपी मिश्रा और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। ताशकंद मार्ग, सिविल लाइंस स्थित उनके घर में 20 से अधिक दंबगों ने पहुंचकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए डराया। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव, गृह (पुलिस) को शिकायत में बीपी मिश्रा ने बताया कि वह लखनऊ स्थित विकास नगर में रहते हैं। ताशकंद मार्ग स्थित पुश्तैनी मकान में उनका परिवार रहता है। आरोप है कि 30 जुलाई की दाेपहर करीब 3:45 बजे 20 दबंग आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से उनके घर पर पहुंचे।
आरोपियों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर परिवार को डराया धमकाया। इनमें अभिनीत बंसल और हिमांशु शुक्ला समेत अन्य शामिल थे। अभिनीत ने फोन पर भी उनको धमकी दी है। उच्च अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को देख धमकी देकर भागे थे आरोपी
मिश्रा ने बताया कि कई साल पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत घर के पास चहारदीवारी हटाने पर जोर दिया गया था। इसके बाद उक्त जगह पर पौधे लगा दिए गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए थे। वर्ष 2012 से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक बार फिर उक्त आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया है।