फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त जज हुए स्थायी, शुक्रवार को दिलाई जाएगी शपथ

Thu, 22 Aug 2024 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त जजों को स्थायी करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। कानून मंत्रालय ने बुधवार को इन जजों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अस्थायी जजों को स्थायी जज के रूप में शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्यायकक्ष में सुबह 9.40 बजे शुरू होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त जजों को स्थायी करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। कानून मंत्रालय ने बुधवार को इन जजों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

कानून मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक जस्टिस सैयद कमर हसन रिजवी, जस्टिस मनीष कुमार निगम, जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता, जस्टिस नंद प्रभा शुक्ला, जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र, जस्टिस विनोद दिवाकर, जस्टिस प्रशांत कुमार, जस्टिस मंजीव शुक्ला और जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थायी जज बनाया गया है। इन सभी जजों को मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें